Last Updated:

Shark Tank India Season 5: छोटे पर्दे पर मचअवेटेड स्टार्टअप्स शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन 5 एक बार फिर सोनी टीवी पर वापसी कर रहा है. शो से जुड़े कई प्रोमो सामने आए हैं, जिसमें नए उद्यमियों को अपना आइडिया जजों के सामने पेश करते हुए दिखाया गया है. शो का पहला सीजन साल 2021 में आया था, जिसमें 700 से ज्यादा नई डील्स को लॉक किया गया था, लेकिन अब पांचवें सीजन के साथ 6 नए जज और नए आइडिया शो में दिखने वाले हैं. कौन हैं वो नए शार्क्स? क्या है नेटवर्थ? और कब से शुरू होगा शो चलिए बताते हैं…

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

नई दिल्ली. भारत का सबसे लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया एक बार फिर स्टार्टअप इकोसिस्टम में हलचल मचाने के लिए तैयार है. शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 का आधिकारिक ऐलान हो चुका है और इस बार मेकर्स ने शो को और भी बड़े स्तर पर ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है. नए सीजन में जहां पुराने और भरोसेमंद ‘शार्क्स’ की वापसी हो रही है, वहीं कई नए और दमदार बिजनेस को भी निवेशक पैनल में शामिल किया गया है.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

ये शार्क्स न सिर्फ स्टार्टअप्स में निवेश करेंगे, बल्कि उद्यमियों को मेंटरशिप और स्ट्रैटेजिक गाइडेंस भी देंगे. सीजन 5 का प्रीमियर 5 जनवरी 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा और इसे सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. शो का फॉर्मेट वही रहेगा. जहां कई राउंड्स की स्क्रीनिंग के बाद चुनिंदा स्टार्टअप्स को शार्क्स के सामने पिच करने का मौका मिलेगा.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

सीजन पांच में पुराने जज विराज बहल, कुणाल बहल, अमित जैन, रितेश अग्रवाल, पीयूष बंसल, नमिता थापर, अमन गुप्ता, विनिता सिंह और अनुपम मित्तल भी दिखेंगे. इनके साथ शैली मेहरोत्रा (सीईओ, फिक्सडर्मा इंडिया), हार्दिक कोठिया (रेजॉन सोलर के संस्थापक और प्रबंध निदेशक), मोहित यादव (मिनिमलिस्ट के सह-संस्थापक) वरुण अलघ (होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के सीईओ और सह-संस्थापक), कनिका टेकरीवाल (जेटसेटगो एविएशन की संस्थापक) और प्रथम मित्तल (मास्टर्स यूनियन और टेट्रा के संस्थापक) ‘शार्क टैंक इंडिया’ के नए शार्क्स होंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सफल उद्यमी हैं और उनकी कुल नेट वर्थ हजारों करोड़ में है आइए, पहले पुराने शार्क्स और उनकी नेटवर्थ पर नजर डालते हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अनुपम मित्तल का. शादी डॉट कॉम के फाउंडर और डायरेक्टर अनुपम शो के पहले सीजन से जुड़े हैं. उन्होंने सीजन 2, 3 और 4 में भी हिस्सा लिया. मनीमिंट की एक रिपोर्ट की मानें तो उनकी नेट वर्थ लगभग 185 करोड़ रुपये है. अनुपम की उद्यमिता की यात्रा अमेरिका से शुरू हुई, जहां उन्होंने मैट्रिमोनियल सर्विस शुरू की, जो आज ग्लोबल ब्रांड है.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह की नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये है. वह ब्यूटी इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए अफोर्डेबल प्रोडक्ट्स लाईं और शो में महिला उद्यमियों को सपोर्ट करती नजर आती हैं.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

बोट के को-फाउंडर और सीएमओ अमन गुप्ता भी पहले सीजन से हैं. उनकी कंपनी हेडफोन्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स में लीडर है. अमन की नेट वर्थ 720 करोड़ रुपये है. वे शो में अपने मजाकिया अंदाज और स्मार्ट इनवेस्टमेंट्स के लिए पॉपुलर हैं.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर की नेट वर्थ 640 करोड़ रुपये है. फार्मा सेक्टर में उनकी फैमिली बिजनेस बड़ी है और वे हेल्थकेयर स्टार्टअप्स में रुचि रखती हैं.

लेन्सकार्ट के को-फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल की नेट वर्थ 610 करोड़ रुपये है. आईवेयर इंडस्ट्री में क्रांति लाने वाले पीयूष शो में टेक्नोलॉजी बेस्ड बिजनेस पर फोकस करते हैं.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

रितेश अग्रवाल ओयो के फाउंडर और ग्रुप सीईओ हैं. रितेश सबसे अमीर शार्क हैं, जिनकी नेट वर्थ 16,000 करोड़ रुपये है. उन्होंने 19 साल की उम्र में ओयो शुरू किया, जो आज ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी चेन है. रितेश युवा उद्यमियों के लिए इंस्पिरेशन हैं.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

स्नैपडील और टाइटन कैपिटल के को-फाउंडर कुणाल बहल की नेट वर्थ 900 करोड़ रुपये है. वे सीजन 4 से जुड़े. ई-कॉमर्स में उनके अनुभव से स्टार्टअप्स को फायदा मिलता है.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

वीबा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के फाउंडर और एमडी विराज बहल की नेट वर्थ 200-300 करोड़ रुपये है. वह फूड प्रोडक्ट्स में स्पेशलाइज्ड हैं और सीजन 4 से शो से जुड़े हैं.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

कारदेखो और इंश्योरेंसदेखो के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन की नेट वर्थ 2,900 करोड़ रुपये है. वे सीजन 2 से जुड़े और ऑटोमोटिव सेक्टर में एक्सपर्ट हैं.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

अब नए शार्क्स की बात करते हैं, जो इस सीजन को और दिलचस्प बनाएंगे. पहला नाम है वरुण अलघ का. ममाअर्थ, द डर्मा को और अन्य ब्रांड्स की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के सीईओ और को-फाउंडर वरुण नए शार्क हैं. वे गजल अलघ के पति हैं. बिजनेस आउटरीच मैगजीन के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 5,900 करोड़ रुपये है, जो कंपनी में उनके स्टेक से जुड़ी है. फोटो साभार-@varunalagh/Instagram

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

मिनिमलिस्ट स्किनकेयर ब्रांड के को-फाउंडर मोहित यादव की पर्सनल नेट वर्थ पब्लिक नहीं है, लेकिन 2025 में हिंदुस्तान यूनिलीवर द्वारा कंपनी का 2,955 करोड़ रुपये में एक्विजिशन हुआ, जिससे मोहित को बड़ा अमाउंट मिला. मिनिमलिस्ट साइंस-बेस्ड स्किनकेयर में पॉपुलर है.

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

फिक्सडर्मा इंडिया की सीईओ शैली मेहरोत्रा की पर्सनल नेट वर्थ ज्ञात नहीं, लेकिन कंपनी की वैल्यूएशन 2025 में 187 करोड़ रुपये थी, जिसमें उनकी बड़ी हिस्सेदारी है. फिक्सडर्मा डर्मेटोलॉजी प्रोडक्ट्स में स्पेशलाइज्ड है. फोटो साभार-@shailymehrotra/Instagram

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

रेजन सोलर के फाउंडर हार्दिक कोठिया रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सफल हैं. द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे भारत के सबसे युवा अरबपतियों में से एक हैं, जिनकी नेट वर्थ 3,970 करोड़ रुपये है. सोलर पैनल्स में उनकी कंपनी ग्लोबल प्लेयर है. फोटो साभार-@hardik_kothiya/Instagram

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

जेटसेटगो एविएशन की फाउंडर कनिका टेकरीवाल भारत की लीडिंग प्राइवेट जेट मार्केटप्लेस चलाती हैं. उनकी नेट वर्थ 420 करोड़ रुपये है. एविएशन सेक्टर में उनकी यात्रा चुनौतियों से भरी रही, लेकिन सफलता मिली. फोटो साभार-@jetslacked/Instagram

Shark Tank India 5, Anupam Mittal, Vineeta Singh, Namita Thapar, Peyush Bansal, Ritesh Agarwal, Kunal Bahl, Viraj Bahl, Amit Jain, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5, शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में 6 नए शार्क्स की एंट्री

मास्टर्स यूनियन और टेट्र कॉलेज ऑफ बिजनेस के फाउंडर प्रथम मित्तल की नेट वर्थ पब्लिक नहीं है. वे एजुकेशन सेक्टर में इनोवेटिव अप्रोच लाए हैं. फोटो साभार-@pratham.a.mittal/Instagram

homeentertainment

शार्क टैंक इंडिया सीजन 5: शो में कौन हैं 6 नए शार्क्स? करोड़ों में नेटवर्थ

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *